बांग्लादेश में 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या,


बांग्लादेश: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उस्मान हादी की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। इनमें से दो हत्याएं बीते 24 घंटे में अंजाम दी गई हैं। हैरान करने वाली बात है कि इन हत्याओं के बावजूद बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।बांग्लादेश के नरसिंगदी में सोमवार को एक किराने की दुकान के मालिक शरत चक्रवर्ती मणि की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं सोमवार के ही दिन जशोर के मनीरामपुर में गोली मारने के बाद गला काटकर हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की नृशंस हत्या को अंजाम दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने राणा प्रताप पर उस समय गोलियां चलाईं जब वह बाजार में थे. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मनीरामपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया. प्रभारी अधिकारी राजिउल्लाह खान ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.पिछले सप्ताह, कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि अमृत मंडल की भी इसी अशांति के संबंध में हत्या होने की खबर है. मयमनसिंह जिले में हुए एक हमले में बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 31 दिसंबर को शरियतपुर जिले के केउरभंगा बाजार के पास एक भीड़ ने हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास पर चाकू से हमला किया और उन्हें आग लगा दी. ढाका के राष्ट्रीय बर्न इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.




