5 दोस्तों ने की महिला से ऐसी भयंकर क्रूरता


अमेरिका: अमेरिका के टेक्सस के पास साउथ ऑस्टिन में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर एक महिला को घर में बंधक बनाने और उत्पीड़न करने के आरोप हैं। खास बात है कि पीड़ित महिला आरोपियों की दोस्त थी। जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, तो वहां पीड़िता अर्धनग्न हालत में एक खंभे से बंधी हुई मिली थी। साथ ही उसके शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान भी मिले हैं।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह घर में रहने वाली एक महिला की दोस्त थी और कई बार उनके घर जाती थी। हलफनामे में उसने कहा, ‘एक दिन उन लोगों ने फैसला किया कि वह मुझे अब पसंद नहीं करते और मुझे घर से निकलने नहीं दिया।’ महिला ने पुलिस को बताया कि उसे हफ्तों तक बाहर रखा गया और अगर वह भागने की कोशिश करते, तो उसे पीटा जाता।आरोपी कास्त्रो ने अधिकारियों को बताया कि उसने खास तौर पर महिला को प्रताड़ित करने के लिए एक इलेक्ट्रिक राइफल स्टाइल बीबी गन खरीदी थी। वह जब काम से घर लौटता, तो बंदूक निकालकर पीड़िता को मैदान में दौड़ाकर गोलियां मारता था.
पुलिस को 911 के जरिए सूचना मिली, तो वह आरोपियों के घर पहुंची और पीड़िता की मदद करने लगी। ये देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। इनमें 51 साल की मिशेल गार्सिया, 21 साल का मेनार्ड लेफेवर्स, मिशेल की 21 साल की बेटी क्रिस्टल गार्सिया, 32 साल की बेटी माश कार्नी और माश का पति हुआन पाबलो कास्त्रो शामिल है।




