45 दिवसीय श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति आंदोलन समाप्त, मेडिकल कॉलेज बंद होने पर जश्न

0
Advertisements
Advertisements

जम्मू : लगभग 45 दिनों तक चले श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के आंदोलन का समापन बुधवार को उत्साह और उल्लास के माहौल में हो गया। आंदोलन की सफलता के बाद समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

संघर्ष समिति ने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को बंद किए जाने के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया। समिति का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में आवश्यक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का अभाव था, जो किसी भी मेडिकल संस्थान के लिए अनिवार्य होता है। इसी मुद्दे को लेकर समिति ने लंबे समय तक आंदोलन किया, जिसे अब निर्णायक सफलता मिली है।

आंदोलनकारियों ने यह भी दोहराया कि श्री माता वैष्णो देवी का चढ़ावा परंपराओं और धार्मिक विधि-विधान के अनुसार ही संचालित होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह मांग रखी कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाए, जो हिंदू समाज के हितों के विपरीत हो।

आंदोलन की समाप्ति के अवसर पर बड़ी संख्या में समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता का संदेश दिया और इस आंदोलन को जनभावनाओं की जीत बताया।

इस मौके पर गीता भवन में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। इसके बाद संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें आंदोलन की पूरी यात्रा और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत समिति के पदाधिकारी भगवान विष्णु जी के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और माता के जयकारों के साथ धन्यवाद यात्रा निकाली गई।

See also  श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती का विरोध प्रदर्शन, ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर जलाकर ईरान के समर्थन का संदेश

आंदोलन की इस सफलता को जम्मू की जनता की एकजुटता, धैर्य और संघर्ष की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed