वेनेजुएला में मारे गए इस देश के 32 अधिकारी,

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: अमेरिका ने सैन्य ऑपरेशन की मदद से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि वेनेजुएला और अमेरिका के बीच बीते कई महीनों से तनाव जारी था। हाल ही में राष्ट्रपति मादुरो के आदेश के बाद वेनेजुएला में बड़ी सैन्य तैनाती की गई थी। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिकी सैनिकों ने आसानी से वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हमला कर के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया और अमेरिका भी ले आए। अब इस पूरे मामले को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन में बड़ी संख्या में क्यूबा के अधिकारी मारे गए हैं।क्यूबा सरकार ने रविवार को पहली बार आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि अमेरिकी हमलों में 32 क्यूबाई सैन्य और पुलिस अधिकारियों की मौत हुई है. यह जानकारी क्यूबा के सरकारी टेलीविजन पर जारी बयान के जरिए दी गई. क्यूबा सरकार के अनुसार, मारे गए सभी अधिकारी वेनेजुएला सरकार के अनुरोध पर वहां तैनात थे और सुरक्षा व रक्षा से जुड़े मिशन पर काम कर रहे थे. हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वे अधिकारी किस विशेष अभियान में शामिल थे, लेकिन क्यूबा लंबे समय से वेनेजुएला का करीबी सहयोगी रहा है और वहां सैन्य व खुफिया सहायता देता रहा है.हवाना में इस घटना के बाद दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल और पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने मारे गए अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. हालांकि अब तक मृतकों के नाम और रैंक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. क्यूबा के आधिकारिक बयान में कहा गया कि अधिकारी ‘सीधे मुकाबले में हमलावरों के खिलाफ लड़ते हुए या बमबारी में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के कारण शहीद हुए.’ बयान में अमेरिकी कार्रवाई को आक्रामक और हिंसक बताया गया.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अप्रत्यक्ष रूप से क्यूबाई हताहतों की पुष्टि की. एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा,’कल बहुत से क्यूबाई मारे गए. दूसरी तरफ भारी मौतें हुईं. हमारी तरफ कोई नुकसान नहीं हुआ.’ अमेरिकी ऑपरेशन के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर अमेरिका ले जाया गया है, जहां उन पर नार्को-टेररिज़्म और अवैध हथियारों से जुड़े गंभीर आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा. वेनेजुएला सरकार ने भी यह स्वीकार किया है कि अमेरिकी हमलों में लोग मारे गए हैं, लेकिन अब तक कुल मौतों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है.अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी क्यूबा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि मादुरो की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर क्यूबाई अधिकारियों का बड़ा प्रभाव था. रुबियो के मुताबिक, ‘मादुरो की सुरक्षा और जासूसी तंत्र में क्यूबाई अधिकारी गहराई से शामिल थे और वही उसे सत्ता में टिकाए हुए थे.’ विशेषज्ञों का मानना है कि क्यूबाई अधिकारियों की मौत की आधिकारिक पुष्टि से यह साफ हो गया है कि वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई सिर्फ एक गिरफ्तारी अभियान नहीं थी, बल्कि एक पूर्ण सैन्य टकराव का रूप ले चुकी है

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed