सरायकेला रोजगार मेले में 217 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट


Saraikela : बुधवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर सरायकेला के तत्वावधान में नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेला में रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, श्याम स्टील, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड़, प्रधान कंस्ट्रक्शन, एलआईसी ऑफ़ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड़, हरि ओम कास्टिंग, यूनिक सॉल्यूशन एवं बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स सहित कुल 15 संस्थानों के अधिकारियों द्वारा शिफ्ट इंचार्ज, बॉलिंग डाइस ऑपरेटर, विटीएल ऑपरेटर, एचएमसी ऑपरेटर, विएमसी ऑपरेटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, स्टोर कीपर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, टेलिकॉलर, सेल्समेन, डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट तकनीशियन, वेल्डर, हाउस कीपर, क्रेन ऑपरेटर, सर्विस मैकेनिक सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्त करने हेतु 217 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है. उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें. इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है. रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के कर्मी सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार व अन्य एवं संबंधित संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे.




