अटल पार्क आदित्यपर में ई- लॉटरी के माघ्यम से 209 पीएम आवासों का हआ आवंटन


Saraikela : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तीसरे घटक काशीडीह किफायती आवास परियोजना के तहत काशीडीह में G+3 संरचना अनरूप 23 ब्लॉक में 780 आवासों का निर्माण हुआ है. जिनमें से पूर्व
में आवंटित 780 आवासों में से जिन लाभकों के द्वारा समय पर अपनी किश्त जमा नहीं किया गया वैसे लाभुकों का आवास आवंटन करते दिया गया था. आज पुनः उन 209 आवासों का इच्छुक उम्मीदवार को ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया है. आवंटन प्रक्रिया में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को ग्राउंड फ्लोर पर आवास आवंटित किया गया एवं पिछले लॉटरी की प्रतीक्षा सूची के आधार पर लाभार्थियों को प्राथमिकता
दी गई है. ईं-लॉट्री कार्यक्रम् की अध्यक्षता प्रशासक रवि प्रकाश ने की. रवि प्रकाश ने बारीकियों से सभी आवेदकों को योजना की विशेषताओं
नियम एवं प्रावधान के बारे में बतालाया. मौके पर उप नगर आयुक्त पारूल सिंह के द्वारा
ई-लॉटरी एवं आवास आवंटन के प्रक्रिया से लाभूकों को अवगत कराया गया एवं लाभुकों के द्वारा भी बढ़-चढ़ कर अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासा के निवारन हेतु संवाद् किया गया. सभी आवास बाथरूम किचन से युक्त है. यहां आधारभूत संरचना मसलन सड़क, नाली, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, पार्क, मन्दिर एवं पार्किंग की सुविधाएँ भी दी गई है.




