इंडोनेशिया में भयंकर सड़क हादसे में 16 की दर्दनाक मौत

0
Advertisements
Advertisements

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक पैसेंजर बस की दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने कहा कि 34 लोगों को ले जा रही बस ने एक टोल रोड पर नियंत्रण खो दिया और एक कंक्रीट बैरियर से टकरा गई. उन्होंने बताया कि यह बस देश की राजधानी जकार्ता से देश के प्राचीन शाही शहर योग्यकार्ता जा रही थी. तभी मध्य जावा के सेमारंग शहर में क्रापयाक टोल मार्ग पर एक घुमावदार एग्जिट रैंप में प्रवेश करते समय यह पलट गई.बुडियोनो ने बताया कि पुलिस और बचाव दल दुर्घटना के लगभग 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मारे गए 6 यात्रियों के शव बरामद किए। बुडियोनो ने बताया कि 10 अन्य लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि पास के 2 अस्पतालों में इलाज करा रहे 18 पीड़ितों में 5 की हालत गंभीर और 13 की क्रिटिकल थी।बुडियोनो ने कहा, ”हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री उछलकर गिर पड़े और बस में फंस गए।” टेलीविजन समाचार रिपोर्टों में दिखाया गया कि हादसे का शिकार हुई बस एक तरफ पलटी हुई थी। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के कर्मियों समेत पुलिस और राहगीर भी मौके पर मौजूद थे। एम्बुलेंस पीड़ितों और मृतकों को दुर्घटनास्थल से दूर ले जा रही थी।इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इसी साल सितंबर के महीने में भी यहां दर्दनाक घटना हुई थी। हादसा इंडोनेशिया के सिदोअर्जो प्रांत में हुआ था। यहां इस्लामिक स्कूल की एक इमारत ढह गई थी जिसमें कई छात्रों की मौत हो गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed