रिल्स बनाने गया 15 वर्षीय छात्र नदी में डूबा, मौत से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन नदी के गहरे पानी में जाने के कारण उसकी जान चली गई। आयुष गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन निवासी ललित कुमार शर्मा का इकलौता बेटा था और बारीडीह स्थित आरबीपी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की सूचना मिलने पर शाम करीब साढ़े सात बजे मानगो पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की तलाश के बाद आयुष को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोताखोरों के मुताबिक, नदी में फैली जलकुंभी और लगभग दस फीट गहराई में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे संभवतः दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आयुष के दोस्त मौके से भाग गए, जिससे परिजनों को करीब साढ़े तीन घंटे बाद जानकारी मिल सकी। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। इकलौते बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं पिता ने मामले की गहन जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त नदी में नहाने और रिल्स बनाने गए थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed