बिहार चुनाव में 9 बजे तक 14% वोटिंग,कई बूथों पर लंबी लाइन

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है. इसी बीच सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान किया गया. बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. सुबह से करीब-करीब NDA के सभी उम्मीदवारों से बात करने का मौका मिला. चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है. सभी बूथों पर लंबी लाइन लग गई है. मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि अपना मतदान अवश्य करें…”

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है. कई बूथों पर मशीन खराब है. लोकतंत्र में ये गलत है… सीमांचल कोसी जिसके साथ खड़ा रहता है सरकार उसकी बनती है.” उधर, बिहार के सुपौल में भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के तहत वोट डाला.

बिहार में विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान है. पूर्णिया सदर विधानसभा के बूथ संख्या 89 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी. जिसकी वजह से मतदान शुरू होने में देरी हो गई. बांग्ला मध्य विद्यालय भट्ठा पोलिंग बूथ पर मशीन को सुधार दिया गया है. किशनगंज शहर के रूईधासा बूथ संख्या 329 पर ईवीएम भी ठीक कर दी गई है. तो वहीं, सीतामढ़ी बूथ संख्या 293 की भी EVM को ठीक किया जा रहा है.

बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर मतदान शुरू हो गया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा और अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा, “सभी से अनुरोध है कि दूसरे चरण में 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें. आपका मतदान बिहार के गरीबों को मुफ्त अनाज देता है. मुफ्त इलाज की व्यवस्था देता है. मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है. प्रत्येक महिला के खाते में 10 हजार जाते हैं. सभी से अनुरोध है कि मतदान अवश्य करें…”

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (11 नवंबर) 20 जिलों की 122 सीटों पर शुरू चुका है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री प्रेम कुमार भी गया टाउन सीट से लगातार आठवीं बार मैदान में हैं. उन्होंने 1990 से अब तक सात बार इस सीट से जीत दर्ज की है. इसके अलावा भाजपा की रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह बबलू’ (छातापुर) और जेडीयू की लेशी सिंह (धमदहा), शीला मंडल (फुलपरास) और जामा खान (चैनपुर) की प्रतिष्ठा भी दांव पर है.राष्ट्रीय लोक मोर्चा के टिकट पर उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम से और उनके करीबी माधव आनंद मधुबनी से चुनाव लड़ रहे हैं. इमामगंज सीट पर हम प्रमुख जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी मैदान में हैं, जबकि बाराचट्टी सीट उनकी सास ज्योति देवी के पास है. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम (कुटुंबा) लगातार दूसरी बार जीत का प्रयास कर रहे हैं.दूसरे चरण में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. कई दलबदलू उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं- जैसे मोहानिया की विधायक संगीता कुमारी (अब भाजपा से), नवादा की विभा देवी (अब जेडीयू से) और पूर्व मंत्री मुरारी गौतम, जो इस बार लोजपा (रामविलास) से मैदान में हैं.3.7 करोड़ मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 7.69 लाख है. नवादा जिले की हिसुआ सीट में सबसे अधिक 3.67 लाख मतदाता हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी सीटों पर सबसे अधिक 22-22 प्रत्याशी मैदान में हैं. पहले चरण में 121 सीटों पर 65% से अधिक मतदान हुआ था, जिसे अब तक का सबसे अधिक बताया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed