मानगो में भारत फाइनेंस में 13 लाख को डकैती, जांच में जुटी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित उमा अस्पताल के पीछे भारत फाइनेंस में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. पांच की संख्या में आए अपराधियों ने कार्यालय का दरवाजा खुलवाकर वहां रखे 13 लाख रूपये की डकैती कर ली.।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास लगे सीसीटीवी की जांच की. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद टुडू ने बताया कि भारत फाइनेंस के कर्मियों की ओर से बताया गया कि देर रात 11.30 बजे एक अपराधी आया और हथियार दिखाते हुए कार्यालय का दरवाजा खोलने को कहा. इसी बीच पांच अपराधी अंदर आए और कार्यालय में रखे 13 लाख रुपए ले गए. हालांकि जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है वहीं सभी कर्मी अपना बयान बार बार बदल रहे है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed