भोपाल में 12 साल के छात्र ने पिस्टल से अपने सिर में गोली मारी,


भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गौतम नगर थाना क्षेत्र के करीम बक्श कॉलोनी में रहने वाले 12 वर्षीय छात्र इब्राहिम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस ने खुलासा करते हुए साफ कर दिया कि बच्चे ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। बच्चे के सिर में ज़ब गोली लगी तो उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर के कमरे से बेसुध हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।इस मामले में एसीपी राकेश बघेल बताया कि गोली बच्चे की कनपटी से होकर गुजरी. डॉक्टरों से बात करने पर पता चला है कि गोली बहुत करीब से चलाई गई थी. इससे पता चलता है कि बच्चे ने पिस्तौल अपनी कनपटी पर रखकर खुद गोली चलाई. हालांकि पुलिस अभी यह पक्का नहीं बता रही है कि यह आत्महत्या थी या गलती से गोली चली. फूफा वाहिद का नाम कुख्यात सीरियल किलर के करीबी सहयोगी के रूप में सामने आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है.




