2026 ऑक्शन से पहले 1000 खिलाड़ियों का पत्ता साफ


मुम्बई: बीसीसीआई ने इसी महीने की 16 तारीख को होने जा रही आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड करीब 1500 खिलाड़ियों में हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के नामों की छंटनी कर दी है. वहीं, इसमें कुछ नए खिलाड़ियों का भी नाम जोड़ा गया है. इन खिलाड़ियों का नाम मूल रजिस्टर्ज सूची में नहीं था. कुल मिलाकर पहले रजिस्ट्रेशन न कराने वाले 35 नए खिलाड़ियों का नाम सूची में शामिल किया गया है. BCCI के इस फैसल के बाद अब करीब 350 खिलाड़ी ही नीलामी की प्रक्रिया से गुजर पाएंगे. वहीं, इस फैसले से यह भी साफ हो गया है कि अब नीलामी की प्रक्रिया एक ही दिन में समाप्त हो जाएगी. पहले इस तरह की चर्चा थी कि इतने ज्यादा खिलाड़ियों की सूची के साथ एक दिन में नीलामी कैसे समाप्त हो पाएगी, लेकिन अब बोर्ड ने लिस्ट से 1000 नामों की छंटनी कर इस चर्चा को खत्म कर दिया है.एक फ्रेंचाइजी टीम के अनुरोध के बाद दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक का नाम सूची में शामिल किया गया. हाल ही में अपने संन्यास का फैसला बदलने वाले डिकॉक ने भारत के किलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़ा था. इस प्रदर्शन के बाद डिकॉक का खुद को लेकर नजरिया बदला. दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर ने पिछली बार से अपना बेस प्राइस आधा करते हुए 1 करोड़ रुपये तय किया है. बीसीसीआई द्वारा भेजी जानकारी के अनुसार, ‘अब नीलामी में कुल मिलाकर 350 खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे. और यूएई में होने वाली नीलामी का सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार 16 दिसंबर को 1 बजे से किया जाएगा. नीलामी की प्रक्रिया कैप्ड खिलाड़ियों की बोली से शुरू होगी. इसमें सबसे पहले बल्लेबाजों, ऑलराउंडर, विकेटककीपर/बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिनर प्रक्रिया से गुजरेंगे. इसके बाद अनकैप्ड (देश के लिए न खेले) खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी.खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:




