अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

0
Advertisements
Advertisements

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के 10 प्रमुख निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। इस सूचना के मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया और आनन-फानन में स्कूलों को खाली कराया गया।पटेल ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिटेक्शन और डिफ्यूजल दस्ते, डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटेज टीमों के साथ स्कूलों में पहुंची और गहन तलाशी ली।उन्होंने कहा, “स्कूलों को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर के समय इन संस्थानों में बम विस्फोट किए जाएंगे। एहतियात के तौर पर, इन स्कूलों ने दोपहर की शिफ्ट के लिए छुट्टी घोषित कर दी, क्योंकि सुबह की शिफ्ट पहले ही खत्म हो चुकी थी।

पटेल ने कहा, “हमारी टीमें स्कूलों में पहुंचीं और गहन तलाशी ली। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। साइबर अपराध टीमें अब इन ईमेल के स्रोत और इनके पीछे कौन था, इसकी जांच कर रही हैं।उन्होंने कहा कि चूंकि मामला जांच के अधीन है, इसलिए इन ईमेल की सटीक सामग्री का खुलासा नहीं किया जा सकता है।
हालांकि, घंटों तक चली सघन तलाशी के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि यह धमकी फर्जी थी और किसी भी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  असम में चुनावी सरगर्मी तेज, कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गौरव गोगोई जोरहाट से मैदान में

Thanks for your Feedback!

You may have missed