द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगी गुरुग्राम की 10 सड़कें,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi : द्वारका एक्सप्रेसवे इसके आसपास के इलाकों के लिए आने वाले समय में बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। गुरुग्राम सेक्टर-99 से लेकर 115 तक प्रस्तावित 10 सड़कों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। livehindustan की खबर के मुताबिक, दरअसल, सभी 10 सड़कों को जोड़ने के लिए 30 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना बाकी है, जिसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अब तक नहीं किया है। खबर के मुताबिक, 31 जनवरी तक अधिग्रहण की जाने वाली जमीन से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जाएगी और फिर प्रक्रिया शुरू होगी। सेक्टर-99 की बाहरी सड़क, सेक्टर 99-99ए, 99-102, 102-102ए, 101-104, 102ए-103, 103-106, 106-109, 109-112, 110ए-111 आदि मुख्य सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे से नहीं जुड़ी हुई हैं। इस एक्सप्रेसवे के लिए 150 मीटर जमीन का अधिग्रहण करना था। हरित क्षेत्र के लिए 30 मीटर जमीन का अधिग्रहण नहीं किया। इस वजह से इन सड़कों का जुड़ाव द्वारका एक्सप्रेसवे से नहीं हो सका है। सेक्टर-102ए में करीब 550 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता द्वारका एक्सप्रेसवे से नहीं है। इसके अलावा सेक्टर-58 से लेकर 115 तक जमीन अधिग्रहण की वजह से सड़क, पानी, सीवर और बरसाती नाले के निर्माण में आ रही अड़चन को जमीन का अधिग्रहण करके दूर किया जाएगा। एचएसवीपी के मुताबिक, करीब 86 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना होगा।बैठक में जीएमडीए ने दावा किया कि म्हारी सड़क ऐप पर प्राप्त 783 में से 163 शिकायतों का समाधान किया है, जबकि 617 प्रक्रियाधीन हैं। गुरुग्राम निगम ने 910 में से 219 शिकायतों का निस्तारण किया है।सेक्टर-99 स्थित परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट, हैबिटेट प्राइम, एसोटैक ब्लिथ, परीना इलाइट रेजिडेंसी, जी-99, सेक्टर-102 स्थित गुरुग्राम ग्रींस, सनसिटी एवेन्यू, हैरीटेज मैक्स, सेक्टर-103 स्थित इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क, सत्या द हर्मिटेज, सेक्टर-111 स्थित कैपिटल गेटवे, सेक्टर-110ए स्थित डिप्लोमैटिक ग्रींस आदि सोसाइटी के निवासियों को सड़कों के द्वारका एक्सप्रेसवे से न जुड़ने से दिक्कत हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed